swadeshi jagran manch logo

प्रांतीय कार्यशाला में स्थानीय उद्यमिता और स्वदेशी पर जोर

By Dr. Ashwani Mahajan • 20 Jun 2026
प्रांतीय कार्यशाला में स्थानीय उद्यमिता और स्वदेशी पर जोर

स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में प्रांतीय विचार वर्ग एवं कार्यशाला का शुभारंभ अंबिकापुर (बिलासपुर) में हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, अर्थशास्त्री एवं स्वदेशी चिंतक प्रो. अश्वनी महाजन, विधायक मान प्रबोध मिंज, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते तथा प्रांत संयोजक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के समन्वयक जगदीश पटेल मंचासीन रहे।

स्वागत उद्बोधन में जगदीश पटेल ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी चिंतन और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। 

मुख्य वक्ता प्रो. अश्वनी महाजन ने स्वदेशी आधारित विकास मॉडल, स्थानीय उत्पादन, नवाचार और कौशल विकास को विकसित भारत की आधारशिला बताया। इस अवसर पर दिनेश पाटिल, सुब्रत चाकी, दिग्विजय भाकरे, उमेश पासवान, संजय चौवे, सुमन मुथा, शंकर त्रिपाठी, राजकिशोर चौधरी, उपेन्द्र यादव, किरण सिंह, ठाकुर राम राजवाड़े, योगेश विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More articles by Dr. Ashwani Mahajan