swadeshi jagran manch logo

किसानों को गुमराह कर रहा विपक्षः कश्मीरी लाल

By admin • 19 Mar 2021
किसानों को गुमराह कर रहा विपक्षः कश्मीरी लाल

स्वदेशी जागरण मंच (सिद्वार्थ नगर, उ.प्र.) के तत्वावधान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने कृषि कानून पर किसानों का भ्रम दूर करने का प्रयास किया। लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की गई।

मंच के राष्ट्रीय संगठक श्री कश्मीरी लाल ने कहा कि मेहनत से पसीना बहाया जा सकता है, दिमाग से धन कमाया जाता है। किसान अगर मेहनत के साथ दिमाग लगाकर व्यापारिक खेती करना शुरू कर दे, तो वह लाखों कमा सकता है। इसके अलावा सरकार कृषि कानून के सहारे किसानों का आय दोगुना करना चाहती है। विपक्ष कृषि कानून के बारे में देश को गुमराह कर रहा है। स्वदेशी मंच किसानों के साथ है। सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही सरकारी केंद्र के अलावा आढ़तिया भी किसानों का उपज तौल करें। ऐसा न करने पर कार्रवाई का प्रविधान किया जाये। 

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी का सहयोग अति आवश्यक है। स्वदेशी जागरण मंच इस अभियान को स्थापना के बाद से ही निरंतर चला रहा है। आज स्वदेश की निर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता काफी अच्छी हो गई है। इस मौके पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर देश व किसानों का हित चाहती है। किसानों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं संचालित हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी, राम कुमार कुंवर, हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक कौशलेंद्र त्रिपाठी, साधना चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन गोरखपुर विभाग के संयोजक लालकेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया। सम्मेलन में केपी सिंह, तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पांडेय, योगेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/sidharth-nagar-farmers-can-earn-lakhs-by-cultivating-with-mind-kashmiri-lal-21433010.html
 

More articles by admin